
जूही चावला की 5G पर याचिका हाईकोर्ट ने ठुकराई, कहा- सरकार को लिख सकती थीं
AajTak
सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने जूही चावला की याचिका की याचिका को ख़ारिज कर दिया. कोर्ट ने याचिका को बिना ठोस कारणों के लगाई गई याचिका बताया. कोर्ट ने कहा कि जूही चावला ने ये याचिका बेवजह लगाई, जबकि कोर्ट आने से पहले वो इसको लेकर सरकार को लिख सकती थीं.
Juhi Chawla 5G Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में 5जी तकनीक को लेकर दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने जूही चावला की याचिका को ख़ारिज कर दिया. कोर्ट ने याचिका को बिना ठोस कारणों के लगाई गई याचिका बताया. कोर्ट ने कहा कि जूही चावला ने 5जी तकनीक वाली याचिका बेवजह लगाई, जबकि कोर्ट आने से पहले वो इसको लेकर सरकार को लिख सकती थीं. जूही चावला की याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया है. कोर्ट ने इस वजह से याचिकाकर्ताओं पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












