
जी-20 समिट: 8 से 10 सितंबर के बीच मेट्रो टाइमिंग में बदलाव , ट्रेन में चढ़ने से पहले जान लें ये बातें
AajTak
जी-20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस दौरान आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. साथ ही, मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी गाइडलाइंस जारी हुई हैं. आइए जानते हैं मेट्रो को लेकर क्या है अपडेट.
देश की राजधानी नई दिल्ली जी-20 समिट के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 की बैठक होनी है जिसमें तमाम विदेशी मेहमान हिस्सा लेंगे. इस बैठक को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली को सजाया गया है. वहीं, ट्रैफिक और मेट्रो को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है. 7 सितंबर से नई दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा जिसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है. इसी के साथ, मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.
मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव 8 से 10 सितंबर तक मेट्रो सेवाएं सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से प्रातः 04:00 बजे से शुरू होंगी. सुबह 06:00 बजे तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन 30 मिनट के अंतराल पर तथा सुबह 06:00 बजे के बाद सभी लाइनों पर ट्रेनें पूरे दिन सामान्य समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी.
मेट्रो के इस गेट से न उतरे 8 से 10 सितंबर के दौरान सभी मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए खुले रहेंगे. सुरक्षा कारणों की वजह से केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर 09 और 10 सितंबर 2023 को यात्रियों को चढ़ने/ उतरने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, वी.वी.आई.पी. प्रतिनिधि मंडलों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए 9 और 10 सितंबर को जरूरत पड़ने पर सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर नई दिल्ली जिले में कुछ स्टेशनों पर प्रवेश/ निकास को सीमित अवधि के लिए रेगुलेट किया जा सकता है.
तीन मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग नहीं नई दिल्ली जिले में पड़ने वाले तीन मेट्रो स्टेशनों को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी. इन तीन स्टेशनों में सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और राम कृष्ण आश्रम मार्ग पर पार्किंग 8 सितंबर 2023 को सुबह 04:00 बजे से 11 सितंबर 2023 को दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगी.
अधिक जानकारी यहां मेट्रो से जुड़ी किसी भी जरूरी जानकारी आप X (पूर्व में ट्विटर) @officialDMRC , फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित 'दिल्ली मेट्रो रेल ऐप' और www.delhimetrorail.com वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही यात्रियों को मेट्रो में यात्रा के लिए क्यूआर टिकटों की बुकिंग के लिए 'डीएमआरसी ट्रैवल ऐप' का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है जिससे टिकट काउंटरों पर जाने व कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं रहेगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






