
जीत के कम चांस या गुटबाजी बनी टेंशन... चुनाव लड़ने से क्यों इनकार कर रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज?
AajTak
क्या कांग्रेस के दिग्गज हारी हुई बाजी पर दांव नहीं लगाना चाहते हैं या फिर पार्टी के अंदर गुटबाजी के चलते खुद के निपटने का डर है. ऐसे सवालों के पीछे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की वो इच्छा है, जिसमें उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात आलाकमान को बताई हैं.
देश में लोकसभा चुनाव को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. इन दिनों सभी दलों में लोगों के आने और जाने का सिलसिला जारी है. लेकिन कांग्रेस में देखने को मिल रहा है कि नेता खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर कांग्रेस के दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से मना क्यों कर रहे हैं, क्या कांग्रेस के नेता मान चुके हैं कि मोदी की जीत पक्की है और कांग्रेस का जीतना संभव नहीं? क्या कांग्रेस के दिग्गज हारी हुई बाजी पर दांव नहीं लगाना चाहते हैं या फिर पार्टी के अंदर गुटबाजी के चलते खुद के निपटने का डर है. ऐसे सवालों के पीछे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की वो इच्छा है, जिसमें उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात आलाकमान को बताई हैं.
बीते दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने टिकट मिलने के बाद चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया, यानी टिकट वापस कर दिया. कांग्रेस का कोई नेता टिकट लौटा रहा है तो कोई चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुका है. जहां एक ओर राहुल गांधी कांग्रेस की गारंटी को लेकर दम भर रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी के सिपाहियों की कोई गारंटी लेने वाला नहीं, टिकट मिलने के बाद चुनाव लडेंगे या नहीं.
गुजरात से टिकट वापसी
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता चंद दिन पहले तक, राहुल गांधी के कंधे से कधा मिलाकर चुनावी अखाड़े में बीजेपी को पटखनी देने का दम भर रहे थे. वे दावा कर रह थे कि इस सरकार की एक्सपायरी डेट करीब आ गई है. जैसे कर्नाटक में BJP का सफाया किया ठीक उसी तर्ज पर देश से सफाया होने वाला है. लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को चुनावी जंग में तलवार भांजने के लिए भेजा. रोहन गुप्ता के सुर और तेवर बदल गए.
एक तरफ मोदी की अगुवाई में चुनावी युद्ध में ताल ठोक रही भारतीय जनता पार्टी है, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी यानी राहुल गांधी की कांग्रेस है. एक तरफ टीम मोदी में घर वापसी जारी है तो दूसरी तरफ टीम राहुल में टिकट वापसी. फर्क साफ है बीजेपी में टिकट की मारामारी हैं और कांग्रेस में मानो उम्मीदवारों का अकाल पड़ गया. पार्टी किसी तरह उम्मीदवार तलाश भी रही है लेकिन कोई गारंटी नहीं कि पूरे चुनाव तक टिका पाएगा. कांग्रेस ने अपने फायर ब्रान्ड राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता को 12 मार्च को टिकट सौंपा. उम्मीद के साथ चुनाव मैदान में झंडे गाड़कर आएंगे. लेकिन चुनाव से पहले ही निजी कारणों से सरेंडर कर दिया. दावा यही है वो खुद तो नहीं लड़ेंगे, लेकिन जो लड़ेगा उसे तन-मन और धन से लड़ाएंगे.
रोहन गुप्ता ने टिकट लौटाने के पीछे निजी कारण बताए उससे पहले कब क्या हुआ, इसे फ्लैश बैक के जरिए समझते हैं. कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, रोहन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों को बधाई दी. 12 मार्च को कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आई, पार्टी ने रोहन गुप्ता को अहमदाबाद ईस्ट से उम्मीदवार घोषित किया. लेकिन न तो रोहन गुप्ता की तरफ से कोई रिएक्शन आया और ना ही अहमदाबाद कांग्रेस इकाई की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई. यानी उम्मीदवार का ऐलान होने के बाद प्रत्याशी ने मौन साध लिया, जबकि कांग्रेस के वर्कर्स में कोई जोश नहीं दिखा. छह दिन बाद रोहन गुप्ता सामने आए और दावा किया कि पिता नहीं चाहते कि चुनाव लड़े.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






