
जिस LuLu मॉल के लिए अखिलेश ने दी थी जमीन, उसके मालिक को आजम खान ने बता दिया RSS का फंड रेजर
AajTak
देश का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल लुलु उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जब से खुला है तब से सुर्खियों में बना हुआ है. कभी नमाज तो कभी हनुमान चलीसा के पाठ को लेकर विवाद में बना हुआ है. वहीं, आजम खान ने लुलु मॉल के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि संघ के लिए फंड जुटाने का काम करते हैं, जिनके चलते ही विवाद खड़ा हुआ है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बने लुलु मॉल (LuLu Mall Lucknow) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी (Sushant Golf City) में 11 एकड़ में करीब 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना शॉपिंग मॉल कभी नमाज पढ़ने तो कभी हनुमान चलीसा के पाठ करने को लेकर सुर्खियों में रहा है. वहीं, अब रामपुर से विधायक और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने लुलु मॉल के मालिक को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का फंड रेजर बताया. साथ ही लुलु मॉल में हुई नमाज के प्रकरण को बीजेपी और आरएसएस की साजिश बता दिया.
सपा नेता आजम खान ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लुलु मॉल के मालिक एमए युसुफ अली का आरएसएस से सीधा संबंध है. लुलु मॉल के मालिक आरएसएस के लिए धन जुटाने का काम करते हैं और वह राज्य में सांप्रदायिक हिंसा पैदा करना चाहता है. आजम खान ने कहा कि लुलु नाम का अरबी में कोई शब्द ही नहीं है.
उन्होंने कहा कि लुलु मॉल के ही लोग ही कुछ लोगों को नमाज के लिए लेकर आए थे और इसी के कारण सारा विवाद खड़ा हुआ और बयानबाजी हुई थी. ऐसे में अब इसका नाम बदलना चाहिए, लेकिन वो इस नाम से कमा रहा है. इसलिए वो नाम नहीं बदलेगा. वो अपने गिरेबान में मुंह डाले और फिर वो जवाब दे. हमसे इस मुद्दे पर जवाब नहीं लिया जाए.
हालांकि, लुलु मॉल के जिस मालिक एम ए युसुफ अली को आजम खान आरएसएस का फंड रेजर बता रहे हैं, उन्हें लखनऊ में मॉल बनाने के लिए जमीन सपा सरकार में ही उपलब्ध कराई गई थी. लखनऊ में बने देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया था.
लखनऊ में 11 जुलाई को लुलु मॉल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था. उसी समय अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में बने राज्य के सबसे बड़े फूड पार्क लुलु मॉल के लिए जमीन हमारी सरकार में दी गई थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि मैं तारीख बता सकता हूं कि हमारी सरकार में दुबई की कंपनी लुलु ग्रुप को लखनऊ में मॉल खोलने के लिए कब जमीन दी गई, कब शिलान्यास हुआ, और कैसे पूरा इन्वेस्टमेंट आया.
अखिलेश यादव एक तरफ लुलु मॉल को अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं तो दूसरी आजम खान शॉपिंग मॉल के मालिक को संघ का फंड रेजर करार दे रहे हैं. ऐसे में अगर लुलु मॉल के मालिक युसुफ अली अगर आरएसएस के लिए धन जुटाने का काम करते हैं तो फिर अखिलेश ने उन्हें कैसे शॉपिंग मॉल बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई. जिसको लेकर अब सपा पर ही सवाल खड़े हो सकते हैं?

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





