
जिस शहर में हमास के लड़ाकों ने की थी सबसे ज्यादा बर्बरता, वहां पहुंची आजतक की टीम
AajTak
इजरायल के सेडरोट शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है. ये वो शहर जो गाजा पट्टी से कुछ ही दूरी पर है और इसी शहर में हमास के लड़ाकों ने सबसे ज्यादा बर्बरता की थी. अब आजतक की टीम इस शहर में पहुंची है.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच आजतक की टीम उस शहर में पहुंची है, जहां हमास के लड़ाकों ने कहर बरपाया था. हम बात कर रहे हैं सेडरोट शहर की, जोकि गाजा पट्टी से सटा हुआ इलाका है. यहां हमास के लड़ाकों ने घर में घुस-घुसकर लोगों की हत्या की थी.
आजतक के रिपोर्टर गौरव सावंत इसी सेडरोट शहर पहुंचे, जहां से उन्होंने बताया कि इस पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. दरअसल सेना और पुलिस ने यहां के घरों को खाली करा दिया है. दरअसल ऐसी आशंका है कि यहां हमास के लड़ाके कहीं-कहीं छिपे हुए हैं. इसलिए एक-एक कमरा खाली करा दिया गया है.
हमास के लड़ाकों ने इसी शहर में घुसकर लोगों को मारा था. घरों को आग लगाकर तबाह कर दिया था. इसी जगह पर एक नजदीकी पुलिस स्टेशन में 13 लोगों को मार दिया था. अब सेना यहां लगातार तलाशी अभियान चला रही है. इस शहर के लोगों, पुलिस और सेना के जवानों के लिए चुनौती ज्यादा है. दरअसल ये इलाका लाइन ऑफ फायर में आता है. हमास के हमले में जान गंवा चुके इजरालियों के लिए यरूशलम में हजारों की संख्या में कब्र खोदी जा रही हैं.
Israel Palestine Conflict: इजरायल-फिलिस्तीन में सुलह का वो फॉर्मूला... जो मान लिया होता तो बच जाती हजारों लोगों की जान
गौरव सावंत ने बताया कि जिस जगह पर हमास के लड़ाके तार काटकर इजरायल में घुसे थे. अब उस जगह पर सेना के टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां लगाई जा चुकी हैं. ये इलाका अभी भी सूनसान पड़ा हुआ है. हालांकि अब लोग धीरे-धीरे घरों में आने का प्रयास कर रहे हैं.
जब गाजा पट्टी से सटे हुए इलाकों में सर्च ऑपरेशन खत्म हो जाएगा और वहां छिपे हुए लड़ाकों को खत्म कर दिया जाएगा, उसके बाद ही इजरायल की सेना गाजा पट्टी पर अपना सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू करेगी.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






