
जिस राइफल से वर्ल्ड वार लड़ी थी US आर्मी, उसी हथियार से विकास दुबे ने पुलिस पर चलाई थी गोलियां
AajTak
जिस राइफल के दम पर अमेरिकी सेना ने पहले विश्वयुद्ध में दुश्मन देशों से लोहा लिया था. उसी राइफल से विकास दुबे ने साथियों के साथ बिकरू गांव में 2 जुलाई को पुलिस पर हमला किया था, इस हमले मं आठ पुलिसवाले शहीद हो गए थे. बिकरू कांड में इस्तेमाल हुई विकास दुबे के भांजे शिव तिवारी की सेमी ऑटोमेटिक स्प्रिंगफील्ड राइफल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
जिस राइफल के दम पर अमेरिकी सेना ने पहले विश्वयुद्ध में अपने दुश्मन देशों से लोहा लिया था. उसी राइफल से विकास दुबे ने साथियों के साथ बिकरू गांव में 2 जुलाई को पुलिस पर हमला किया था जिसमें आठ पुलिसवालों की जान गई थी. अब सवाल है कि अमेरिका की ये राइफल विकास दुबे और उसके साथियों तक कैसे पहुंची? बिकरू कांड में इस्तेमाल हुई विकास दुबे के भांजे शिव तिवारी की सेमी ऑटोमेटिक स्प्रिंगफील्ड राइफल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार गनहाउस संचालक ने राइफल के ऑटोमेटिक फंक्शन को बिना निष्क्रिय किए ही उसे बेचा था. एसटीएफ ने शिव तिवारी की जो राइफल बरामद की है उसमें ऑटोमेटिक फंक्शन सक्रिय मिला है. यानी कि इस राइफल को विकास दुबे और उसके साथियों ने गनहाउस के माध्यम से हासिल किया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











