
जिस पेंटिंग को समझा कूड़ा, उसकी कीमत निकली 208 करोड़, क्या है खास?
AajTak
Painting Auction: पेंटिंग साल 2019 में साफ सफाई के दौरान मिली थी. साफ सफाई का काम जो महिला कर रही थी, उसकी उम्र 90 साल से अधिक है. इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है. अब म्यूजियम में रखा जाएगा.
एक बुजुर्ग महिला को अपने घर की साफ सफाई के दौरान रसोई में एक पेंटिंग मिली. उसे वो कूड़ा समझ रही थी. लेकिन बाद में पता चला कि ये कोई मामूली पेंटिंग नहीं है. बल्कि इसकी कीमत 25 मिलियन डॉलर (करीब 208 करोड़ रुपये) से भी अधिक है. इस पेंटिंग का नाम क्रिस्ट मॉक्ड है. इसे इटली के पेंटर Cimabue ने बनाया था. ये 13वीं सदी की पेंटिंग है. इसे फ्रांस की सरकार ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया है. अब पेंटिंग को फ्रांस के मशहूर Louvre म्यूजियम में रखा जाएगा.
टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटिंग साल 2019 में साफ सफाई के दौरान मिली थी. नीलामी में इसके 25 मिलियन डॉलर मिल गए. साफ सफाई का काम जो महिला कर रही थी, उसकी उम्र 90 साल से अधिक है. वो इस बात से अनजान थी कि जिस पेंटिंग को वो रोज अपने घर में टंगा हुआ देखती थी, उसकी असल कीमत कितनी ज्यादा है. बुजुर्ग महिला को लग रहा था कि ये रूस से जुड़ी कोई बेकार चीज है. वो इसे कूड़े में फेंकने की योजना बना रही थीं.
पेंटिंग को चिली के अरबपति अलवारो सैह बेंडेक और उनकी अर्थशास्त्री पत्नी एना गुजमैन अह्नफेल्ट ने अपने निजी कलेक्शन के लिए खरीदा था. हालांकि, जब फ्रांस की सरकार ने पेंटिंग को निर्यात लाइसेंस देने से इनकार कर दिया तो परेशानी खड़ी हो गई. म्यूजियम को पेंटिंग अपने पास रखने के लिए जरूरी फंड जमा करने हेतु 30 महीने का वक्त दिया गया. पेंटिंग के लिए म्यूजियम ने कितना पैसा दिया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है.
पेंटर Cimabue की एक और पेंटिंग का नाम Maesta है. ये पहले से म्यूजियम में रखी है. फिलहाल इसकी मरम्मत का काम हो रहा है. इसे और 208 करोड़ में नीलाम होने वाली पेंटिंग क्रिस्ट मॉक्ड को साल 2025 में वसंत के मौसम में होने वाले एग्जीबीशन में पेश किया जाएगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









