
जिस जहाज ने समुद्र में लगाया 'सबसे लंबा ट्रैफिक जाम', उसमें 25 भारतीय क्रू मेंबर्स हैं सवार
AajTak
इजिप्ट की स्वेज नहर में एक विशालकाय कार्गो जहाज में फंसने से यातायात ठप हो गया है. एवर गिवन का प्रबंधन ने बताया कि इस जहाज में फंसे सभी 25 भारतीय पूरी तरह से सुरक्षित हैं. यह मालवाहक जहाज 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा है.
इजिप्ट की स्वेज नहर में एक विशालकाय कार्गो जहाज के फंसने से यातायात ठप हो गया है. एवर गिवन के प्रबंधन ने बताया कि जहाज में फंसे सभी 25 भारतीय पूरी तरह से सुरक्षित हैं. यह मालवाहक जहाज 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा है, बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कराण स्वेज नहर में यह जहाज फंस गया था. All Photo Credit- AFP न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक एवर गिवन का प्रबंधन करने वाले बर्नहार्ड शुल्त शिप मैनेजमेंट ने बताया कि जहाज के 25 सदस्यीय चालक दल सुरक्षित है. जहाज में मिस्र के नहर प्राधिकरण के दो पोत चालक सवार थे. जब जहाज मंगलवार सुबह नहर में फंस गया. दो पायलट समेत जहाज में फंसे सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. सैटेलाइट की तस्वीरों में एमवी एवर गिवन जहाज तिरछा नजर आ रहा है. हालांकि कंपनी का कहना है कि जहाज पर लदे कंटेनर नहर में नहीं गिरे. जहाज एक बार में 20,000 कंटेनर ले जा सकता है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











