
'जिसने पिता का सम्मान नहीं किया, वह हमारा क्या करेगा', अखिलेश के 'चिरकुट' पर बोले अजय राय
AajTak
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- अब यूपी में INDIA गठबंधन टूटेगा या रहेगा यह अखिलेश जी को तय करना है. वहीं, अखिलेश यादव के 'चिरकुट नेता' वाले बयान पर अजय राय ने कहा कि जो व्यक्ति अपने पिता का सम्मान नहीं कर सका वह हम जैसे लोगों का क्या सम्मान करेगा?
कांग्रेस और सपा (समाजवादी पार्टी) में एमपी विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर जारी हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अखिलेश यादव लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. वो कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच उन्होंने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष पर तीखी टिप्पणी की तो बदले में अजय राय ने भी सपा सुप्रीमो को खरी-खोटी सुना दी. अखिलेश के 'चिरकुट नेता' वाले बयान पर अजय राय ने कहा कि जो व्यक्ति अपने पिता का सम्मान नहीं कर सका वह हम जैसे लोगों का क्या सम्मान करेगा?
गठबंधन टूटेगा या रहेगा?
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 'आज तक' से बातचीत में कहा- अब यूपी में INDIA गठबंधन टूटेगा या रहेगा यह अखिलेश जी को तय करना है. हम लोगों ने आगे बढ़कर घोसी में समर्थन किया था. हम लोगों ने हमेशा इनका (सपा) साथ दिया है, जिसके चलते ये लोग भारी मतों से चुनाव भी जीते.
'कैमरे के सामने हाथ जोड़कर कहता हूं...'
अजय राय ने कहा कि मैं अखिलेश यादव जी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो मुझे क्षमा करें. वह कांग्रेस का समर्थन करें और बीजेपी को हराने में सहयोग करें. मैं कैमरे के सामने हाथ जोड़कर कहता हूं. अखिलेश जी के पिता माननीय मुलायम सिंह यादव जी का हम लोगों ने सदैव सम्मान किया है. लेकिन उन्होंने अपने पिताजी का सम्मान नहीं किया. भरे मंच से अपने पिता को बेइज्जत किया. जो व्यक्ति अपने पिता का सम्मान नहीं कर सका वह हम जैसे छोटे कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का क्या सम्मान करेगा?
अखिलेश यादव के 'चिरकुट नेता' वाले बयान पर बोलते हुए अजय राय ने यह भी कहा कि मैं अखिलेश यादव से यही कहूंगा कि आप इतने बड़े परिवार के व्यक्ति हैं. आप सैनिक स्कूल और ऑस्ट्रेलिया से पढ़ कर आए हैं. मुलायम सिंह यादव जैसे कद्दावर नेता के आप बेटे हैं. आपको इस तरीके की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए. मैं एक छोटा सा आदमी हूं आप मुझे गाली दीजिए या कुछ भी करिए लेकिन मैं यही आग्रह करूंगा कि आप कांग्रेस का साथ दीजिए और बीजेपी को हराने का काम करिए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












