
जिसकी करनी थी हत्या, उसी ने पटक कर छीना हथियार, फिर...
AajTak
झारखंड के कोडरमा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जहां एक युवक और उसके दोस्तों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई.
झारखंड के कोडरमा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, यहां पर दो अपराधियों ने युवक की हत्या करने के इरादे से तलवार से हमला कर दिया और फायरिंग भी कर दी. लेकिन युवक और उसके दोस्तों ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधी को पटक दिया और हथियार भी छीन लिया. इसके बाद उसने अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार: सौतेली बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, मां ने बक्से में छिपा दिया था शव
दरअसल, 4 महीने पूर्व रोहित गुप्ता के घर मिस्टी और पीयूष यादव ने मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में दोनों को जेल जाना पड़ा था. वहीं, 2 दिन पूर्व मिस्टी और पीयूष जमानत पर छूट कर आए और उन्होंने बदले की भावना से प्रेरित होकर रोहित गुप्ता और उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी.
यह भी पढ़ें: जीजा ने 40 हजार का लोन लेकर दी सुपारी... साली से गैंगरेप और हत्या के बाद जलाया शव, दिल दहला देगी ये वारदात!
वहीं, धमकी की बात सुनकर वह दोनों से बात करने गया, जहां दोनों ने उस पर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी और तलवार से भी हमला किया. हालांकि, निशाना चूक गया और मौका पाते ही रोहित गुप्ता और अन्य ने दोनों को पटक कर उनसे हथियार छीन लिया और पुलिस बुला ली. फिलहाल पीयूष यादव को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है और मिस्टी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









