
जिम में एक्सरसाइज कर रहा था शख्स, अचानक तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
AajTak
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में जिम में एक्सरसाइज करते-करते अचानक एक शख्स की मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. दरअसल, एक्सरसाइज कर रहे व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ गया और उसने वहीं दम तोड़ दिया.
खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए लोग आजकल कई तरह के उपाय करते हैं. इसमें सबसे पहला जो काम है, वह है जिम में जाकर एक्सरसाइज करना और खुद को फिट रखना. ताकि, लोग डायबिटिज, बीपी और हार्ट की बीमारियों से दूर रहे. ऐसे में जिम में एक्सरसाइज के दौरान ही किसी की हार्ट अटैक से मौत हो जाना बड़ी विडंबना है. ऐसा ही मामला छत्रपति संभाजीनगर से सामने आया है.
यहां जिम में एक्सरसाइज करते वक्त एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से पहले शख्स एकदम ठीक दिखाई दे रहा था. वह सभी के साथ नॉर्मल तरीके से एक्सरसाइज भी कर रहा था.
अचानक एक्सरसाइज करते-करते उसे कुछ बेचैनी महसूस हुई और वह एक कोने में चला गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह धड़ाम से नीचे गिर गया. फिर सभी लोग उस तरफ दौड़े और उसे संभालने की कोशिश की. तब तक उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. इस घटना से जिम में अफरा-तफरी मच गई.
जिम में जिस शख्स की मौत हुई है, उनकी पहचान शहर के जालना रोड पर स्थित सिमरन मोटर के मालिक कवलजीत सिंह बग्गा के रूप में की गई. कवलजीत सिंह हर दिन की तरह अपने कुछ साथियों के साथ एक्सरसाइज करने के लिए जिम गए थे,लेकिन एक्सरसाइज करते समय वह अचानक गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें : Video: छक्का मारते ही बल्लेबाज ने तोड़ा दम, जानें मौत की वजह
मौत का यह वीडियो देखकर सिहरन सी दौड़ जाती है. कब, कैसे, किसकी जान चली जाए, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है. वहीं जिम में इस तरह एक शख्स की अचानक मौत कई तरह के सवाल खड़े करता है. साथ ही खुद को फिट रखने के लिए जो लोग हर दिन जिम में पसीना बहा रहे हैं, उन्हें भी सोचने पर विवश करता है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









