
जिनपिंग ने दिया झटका, अब चीन को लेकर भारतीयों को दी गई ये चेतावनी
AajTak
चीन के कुछ मेडिकल विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों पर ट्रैवल बैन के बावजूद MBBS में दाखिले के लिए आवेदन ले रहे हैं. भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर आगाह किया जिसके बाद NMC ने एक नोटिस जारी कर छात्रों से कहा है कि वो अभी चीन के विश्वविद्यालयों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए एडमिशन न लें.
भारत के शीर्ष मेडिकल शिक्षा रेगुलेटर नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने भारतीय छात्रों को चीनी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के खिलाफ चेतावनी दी है. NMC ने एक नोटिस जारी कर छात्रों को चीन के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने को लेकर आगाह किया है. चीन ने कोविड को देखते हुए विदेशी छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रखा है. पाकिस्तान सहित कुछ देशों के छात्रों की वापसी की योजना पर चीन काम कर रहा है लेकिन भारतीय छात्रों को लेकर चीन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











