
'जिंदा नास्त्रेदमस' ने भारत को लेकर की भविष्यवाणी, पहले King Charles पर जो कहा था सच हुआ
AajTak
Living Nostradamus Prediction on India: जिंदा नास्त्रेदमस के किए कई दावे सच हुए हैं. इसमें पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से लेकर एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करना शामिल है. उन्होंने भारत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी.
भविष्य देखने का दावा करने वाले इस शख्स ने भारत को लेकर भी बड़ी बात कही है. इससे पहले उसने कई भविष्यवाणी कीं. जिनमें से एक ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को लेकर थी. लोगों का कहना है कि ये सच हो गई है. इस शख्स का नाम एथोस सैलोमे (Athos Salomé) है. वह ब्राजील में रहता है. अपनी भविष्यवाणियों को लेकर उसे जीवित नास्त्रेदमस भी कहा जाता है. उसने कहा था कि किंग चार्ल्स की सेहत ठीक नहीं होने की संभावना है. उन्हें अपनी सेहत का दोगुना ध्यान रखने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: 'जिंंदा नास्त्रेदमस' की किंग चार्ल्स को लेकर कही बात सच साबित
ये बात सच साबित हुई. किंग चार्ल्स हाल ही में किसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे. इसके बाद खबर आई कि वो कैंसर से पीड़ित हो गए हैं. हालांकि उन्हें किस प्रकार का कैंसर हुआ है, इसकी जानकारी नहीं दी गई. ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि किंग जिस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे, वो कैंसर नहीं है. बल्कि कोई और वजह है. वहीं कैंसर के इलाज को लेकर वो सकारात्मक बने हुए हैं. साथ ही वो सार्वजनिक जीवन में जल्द से जल्द लौटने के लिए भी उत्सुक हैं.
यह भी पढ़ें: इस साल होंगी ये 7 बड़ी घटनाएं? 'जिंदा नास्त्रेदमस' ने 2024 के लिए कीं फाइनल भविष्यवाणी
सैलोमे के किए कई दावे सच हुए हैं. इसमें पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से लेकर एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करना शामिल है. उसने चीन और रूस को लेकर भी भविष्यवाणी की थी. कहा कि दक्षिण चीन सागर में विवाद और किसी बड़े हमले से तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी.
वहीं उसने भारत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी. दावा किया था कि साल 2024 नें भारत खूब प्रगति करेगा. सैलोमे ने भारत को दुनिया का टाइगर कहा है. इसके अलावा सैलोमे ने प्राकृतिक आपदा और वैश्विक तबाही को लेकर भी चेतावनी दी थी. कहा था कि इससे दुनिया भर तबाही मच सकती है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









