
'जिंदगी में इतने डरे व्यक्ति नहीं देखे...', ट्रंप ने याद किया जिनपिंग से मुलाकात का वाकया, मिमिक्री भी की
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति से हुई मुलाकात की यादों को ताजा किया है और उस घटना की मिमिक्री भी की है. ट्रंप ने कहा है कि जिनपिंग की टीम उनसे मुलाकात के दौरान काफी डरी हुई थी.
"राष्ट्रपति जिनपिंग के दोनों ओर 6-6 लोग खड़े थे. सभी लोग एकदम टाइट." ट्रंप ने जिनपिंग के गार्ड्स की नकल करते हुए कहा, "वे सभी सावधान की मुद्रा में थे. मैंने उनसे पूछा, 'क्या आप मुझसे बातें भी करेंगे. मुझे कोई जवाब नहीं मिला. शी जिनपिंग ने उन्हें जवाब देने का मौका ही नहीं दिया."
दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सीनेटरों के साथ शी जिनपिंग की जोरदार नकल उतारी. इसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वांस की ओर मुखातिब होते हुए उन्होंने फिर से मजाक किया, "तुम ऐसा बिहैव क्यों नहीं करते? जेडी ऐसा व्यवहार नहीं करता. जेडी बातचीत करता है! मुझे कम से कम कुछ दिनों के लिए ऐसा चाहिए, ठीक है, जेडी?" इस मजाक से कमरे में हंसी ठहाके गूंज पड़े.
ट्रंप ने ये कहानी तब की बताई है जब उन्होंने मलेशिया में नास्ते के टेबल पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी. ट्रंप इस दौरान जिनिपिंग की टीम के सदस्यों के सख्त और तनावपूर्ण बॉडी लैंग्वेज को याद किया.
ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका कैबिनेट भी जिनपिंग के सहयोगियों जैसा अनुशासन दिखाए. मलेशिया की मीटिंग को याद करते हुए ट्रंप ने कहा, "उनके चेहरे भावहीन कठोर, मौन और पत्थर जैसे सख्त थे. ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति शी एक सख्त और चतुर व्यक्ति हैं. मैंने अपने जीवन में कभी इतने डरे हुए व्यक्ति नहीं देखे."
ट्रंप कैबिनेट का ये हल्का-फुल्का पल अमेरिका-चीन आर्थिक संबंधों पर गंभीर चर्चाओं के बीच आया. बता दें कि एपीईसी शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर हुई ट्रंप-शी की यह बैठक महीनों से बढ़ते व्यापार तनाव और निर्यात प्रतिबंधों के बाद हुई थी.
व्हाइट हाउस ने जारी की जिनपिंग की मुस्कुराती तस्वीर

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









