
जिंदगी मिलेगी ना दोबारा... BJP नेता तेमजेन अब बने T-Man! देखें ये नया अवतार
AajTak
नगालैंड में बीजेपी नेता तेमजेन ने एक बार फिर अपने ट्विटर पर शानदार पोस्ट शेयर किए हैं. इसमें उन्होंने खुद को कार्टून कैरेक्टर टी-मैन बनाकर पेश किया है. माना जा रहा है कि पोस्ट के जरिए तेमजेन नगालैंड टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं.
नगालैंड के बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along) अपने मजाकिया अंदाज के चलते हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उनके पोस्ट लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. हाल में उन्होंने ऐसा ही कुछ किया. तेमजेन ने एक कार्टून कपल की फोटो शेयर की.
T-मैन आ गया, चलो जिंदगी न मिलेगी दोबारा
इसमें लड़की कह रही है कि- हम आखिकार नगालैंड आ गए. उम्मीद है कि टी-मैन हमें आकर घुमाने ले जाएगा. फोटो के कैप्शन में तेमजेन ने लिखा- क्या टी-मैन आएगा, इंतजार कीजिए अगले पोस्ट का. वहीं अगले पोस्ट में तेमजेन ने खुद को टी मैन के रूप में दिखाया है और लिखा है- चलो जिंदगी न मिलेगी दोबारा. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आपने याद किया, और हम चले आए, पर अब जाए कहा? इंतजार कीजिए!
'आओ चलें नगालैंड की हसीन वादियों में'
तीसरे पोस्ट उनका कार्टून कैरेक्टर कपल को लेकर उड़ता दिख रहा है और कैप्शन में लिखा है- 'आओ चलें नगालैंड की हसीन वादियों में आपके T-Man के साथ! Dzuleke, Dzukou हो या Khonoma, मज़ा तो बराबर आयेगा ये लिख के लेना आज के लिए इतना ही... Khatam Tata Bye Bye' . माना जा रहा है कि पोस्ट के जरिए तेमजेन नगालैंड टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं.
'जहां भी भंडारा हो ले चलिए सर'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











