
जामताड़ाः खोरठा गीत पर BJP विधायक ने लगाए ठुमके, कांग्रेस ने ली चुटकी
AajTak
झारखंड में खोरठा भाषा में यह गाना 'नुनुक मौसी फोन कर हय' लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहा है और इसी गाने पर विधायक भी नाचते दिख रहे हैं. विधायक के साथ उनके समर्थक भी जमकर नाच रहे हैं.
झारखंड के जामताड़ा से विधायक रणधीर सिंह का स्थानीय खोरठा भाषा के गाने पर डांस का एक वीडियो वायरल हो गया है. विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. वीडियो के वायरल होने पर कांग्रेसी विधायक इरफान ने चुटकी लेते हुए कहा कि पता नहीं बीजेपी के लोग कहां से इतना टैलेंट लाते हैं. सारठ के विधायक विधायक रणधीर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर ऐसा ही हुआ है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












