
जापान रवाना हुए PM मोदी, quad summit के अलावा 22 बैठकों में लेंगे हिस्सा, जानिए पूरा कार्यक्रम
AajTak
पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के निमंत्रण पर क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान जा रहे हैं. इस दौरान वो अमेरिकी राष्ट्रपति, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत भी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी 23 और 24 मई को टोक्यो में क्वाड सम्मेलन में शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 40 घंटे तक जापान में रहेंगे और 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे. साथ ही 36 जापानी सीईओ और प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे.
पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के निमंत्रण पर क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान जा रहे हैं. क्वाड सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. क्वाड सम्मेलन में कई विषयों पर बातचीत होगी.
क्वाड सम्मेलन में इंडो-पैसिफिक में एक डी-कार्बोनाइज्ड ग्रीन शिपिंग नेटवर्क तैयार करना, स्वच्छ हाइड्रोजन का उपयोग करने के साथ ही इसे और अधिक सुलभ बनाना, इंडो-पैसिफिक देशों की जलवायु निगरानी पर मंथन किया जाएगा. 24 मई को टोक्यो में होने वाली शिखर वार्ता में क्वाड लीडर्स हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.
पीएम मोदी के 23 मई के कार्यक्रम:
इंडियन डायस्पोरा पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. NEC कॉर्पोरेशन के चेयरमैन Nobuhiro Endo के साथ मीटिंग करेंगे. UNIQLO के चेयरमैन Tadashi Yanai के साथ मीटिंग करेंगे. सुजुकी मोटर्स के एडवाइजर Osamu Suzuki के साथ मीटिंग करेंगे. सॉफ्टबैंक ग्रुप के प्रेसिडेंट Masayoshi Son के साथ मीटिंग करेंगे. इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक पार्टनरशिप लॉन्च करेंगे. जापानी बिजनेस लीडर्स के साथ गोलमेज बैठक करेंगे. जापान में भारतीय समुदाय के लोगों के बातचीत करेंगे.
पीएम मोदी के 24 मई के कार्यक्रम:

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









