
जापान में सुनामी आने की पहले हो चुकी थी भविष्यवाणी! जापान की 'बाबा वंगा' ने बताई थी तारीख
AajTak
जापान में आई सुनामी की पहले ही भविष्यवाणी हो चुकी थी. जापान की चर्चित भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी ने इस साल जुलाई में जापान में सुनामी आने की चेतावनी दी थी. इसके बाद से वहां घूमने जाने वाले लोग अपनी छुट्टियां रद्द करने लगे थे.
जापान में एक बार फिर से सुनामी की भयानक लहरों से हड़कंप मचा हुआ है. जापान के अलावा अमेरिका के कैलिफोर्निया और हवाई में भी सुनामी ने कहर मचाया हुआ है. इसके अलावा 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से रूस भी दहल चुका है. ये संयोग ही है कि इन प्राकृतिक आपदाओं के बारे में एक भविष्यवक्ता ने काफी पहले भविष्यवाणी कर दी थी.
इस भविष्यवक्ता को जापानी 'बाबा वंगा' के नाम से जाना जाता है. इनकी कही बातें इतनी सटीक होती हैं कि कुछ महीने पहले जापान की यात्रा पर जाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था, जब इस भविष्यवक्ता ने जुलाई में सुनामी आने की चेतावनी दी थी. लोग जुलाई के लिए अपनी यात्राएं रद्द करने लगे थे. तब जापान के अधिकारियों ने सुनामी आने को लेकर की गई भविष्यवाणी को नजरअंदाज करने की अपील की थी.
बुल्गेरियाई बाबा वंगा से होती है रियो तात्सुकी की तुलनाजापान की 'बाबा वंगा' कही जाने वाली मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी ने 5 जुलाई या इसके आसपास जापान में एक बड़ी सुनामी के आने की चेतावनी दी थी. इनकी तुलना बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता बाबा वंगा से की जाती है, जो कई आपदाओं और वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी के लिए जानी जाती हैं.
2011 में आई महासुनामी को लेकर की थी सटीक भविष्यवाणी डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वंगा की तरह ही जापान की रियो तात्सुकी ने भी जापान में होने वाली आपदाओं को लेकर पूर्व में सटीक भविष्यवाणियां की हैं. वह एक मंगा आर्टिस्ट हैं. मंगा एक तरह का ग्राफिक नॉवेल होता है. तात्सुकी इसी कॉमिक्स के जरिए भविष्यवाणी करती हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है वो चर्चित भविष्यवाणी? जिसे सुन अब लोग अपने घूमने का प्लान कैंसिल कर रहे हैं
1999 में इनकी एक ग्राफिक नॉवेल आई थी, जिसका नाम 'द फ्यूचर आई सॉ' था. इसमें उन्होंने 2011 में जापान में एक महाआपदा आने का संकेत दिया था. ये भविष्यवाणी एकदम सटीक थी. 2011 में एक भयानक सुनामी आई थी और इस दौरान फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर क्षतिग्रस्त हो गया था. इस आपदा में 18 हजार लोग मारे गए थे.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











