
जापान में मोदी को पाकर गदगद हुए भारतीय, लगाए 'हर-हर महादेव' के नारे
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं. पीएम के दो दिनों के दौरे का मुख्य मकसद तो क्वाड शिखर सम्मेलन है, लेकिन पीएम यहां द्विपक्षीय बैठकें, कारोबारियों के साथ चर्चा और भारतीयों के साथ मुलाकात भी करेंगे. जापान पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने पहले कारोबारियों के साथ बैठक की. अब से थोड़ी देर बाद वो प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. आज सुबह करीब 5 बजे पीएम का विमान टोक्यो एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान यहां बड़ी तादाद में भारतीय भी मौजूद रहे. कल पीएम क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. देखिए पीएम के संबोधन से पहले की तैयारियां.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











