
जापान में कई पुरुष नेता प्रेगनेंट महिलाओं की तरह क्यों घूम रहे हैं?
AajTak
पिछले दो दिनों से जापान में सत्तारूढ़ पार्टी के तीन नेता एक बेहद भारी जैकेट पहनकर घूम रहे हैं. 7.5 किलो वजनी इस जैकेट को पहनते हुए वे काम पर जाते हैं, शॉपिंग पर जाते हैं और घर का काम भी करते हैं. जानिए क्या है वजह...
पिछले दो दिनों से जापान में सत्तारूढ़ पार्टी के तीन नेता एक बेहद भारी जैकेट पहनकर घूम रहे हैं. 7.5 किलो वजनी इस जैकेट को पहनते हुए वे काम पर जाते हैं, शॉपिंग पर जाते हैं और घर का काम भी करते हैं. उन्हें इन जैकेट को उतारने का मौका सिर्फ पूर्ण अधिवेशन सेशन के दौरान मिलता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Pexels) दरअसल ये राजनेता इन जैकेट्स के सहारे प्रेगनेंसी को समझने की कोशिश कर रहे हैं. इस प्रयोग को ताकाको सुजुकी नाम की महिला राजनेता ने आर्गेनाइज कराया है. इस प्रयोग के सहारे वे पुरूष राजनेताओं को प्रेगनेंसी की परेशानियां और चुनौतियां समझने में मदद कराना चाहती हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Pexels) दुनिया के दूसरे हिस्सों की तरह जापान में भी प्रेगनेंट महिलाओं का वर्कप्लेस पर जरूरी ध्यान नहीं रखा जाता है. ओसाका में रहने वाली एक महिला ने वाइस वर्ल्ड न्यूज से कहा कि वे अपनी प्रेगनेंसी के शुरूआती दौर में वह बहुत परेशान थी और उन्हें लगता था कि उनका मिसकैरिज हो जाएगा. हालांकि इतनी तकलीफों के बावजूद वे अपने बॉस से छुट्टी लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












