
जापान के बाद दक्षिण कोरिया ने दिया मोदी सरकार को झटका!
AajTak
घरेलू मामलों में व्यस्त होने के कारण दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री भारत में होने वाली जी-20 बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. जापान के विदेश मंत्री भी संसदीय कार्यों में व्यस्तता बताते हुए मीटिंग में आने से इनकार कर चुके हैं. विशेषज्ञ जापान और दक्षिण कोरिया के इस कदम को भारत के लिए झटका बता रहे हैं.
बुधवार से शुरू हो रहे जी-20 की विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले जापान के बाद दक्षिण कोरिया ने भी भारत को झटका दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री घरेलू दायित्वों के कारण जी-20 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएंगे.
इससे पहले जापान के विदेश मंत्री योसिमासा हयाशी भी जी-20 मीटिंग की बैठक के बजाए संसदीय कार्यों को प्राथमिकता देते हुए भारत आने से मना कर चुके हैं. जापान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में उप विदेश मंत्री केंजी यामादा हिस्सा लेंगे.
वहीं, राजनयिक सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि घरेलू मामलों में व्यस्त होने के कारण उसके विदेश मंत्री भारत में होने वाली जी-20 बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे.
रूस-यू्क्रेन युद्ध में भारत के तटस्थ रुख अपनाए जाने के कारण जी-20 की शुरुआत से ही भारत पर दबाव बनाया जा रहा है.
यू्क्रेन मुद्दे पर मतभेद होने और अहम देशों के विदेश मंत्रियों के बैठक में शामिल नहीं होने के कारण संयुक्त बयान जारी होने को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है. बैठक में शामिल होने से पहले ही रूस और यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि यूक्रेन युद्ध पर अपनी स्थिति को लेकर अडिग हैं.
भारत के लिए क्यों झटका

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









