
जान का डर, मर्सिडीज की डिमांड और 21 देशों की सैर... 'गॉडमैन' अशोक खरात की ठगी का पूरा खेल
AajTak
पुणे के उद्योगपति राजेंद्र जासूद ने नासिक के ‘गॉडमैन’ अशोक खरात पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, खरात ने अवतार पूजा के नाम पर मर्सिडीज खरीदवाई और 21 देशों की यात्राओं का खर्च उठवाया. पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उल्टा रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
नासिक से जुड़े एक कथित ‘गॉडमैन’ अशोक खरात पर धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं. आरोप है कि उन्होंने लोगों को डराकर, झूठे आध्यात्मिक वादे कर और विदेश यात्राओं का लालच देकर करोड़ों रुपये ऐंठे. यह मामला तब सामने आया जब पुणे के उद्योगपति राजेंद्र जासूद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाए.
शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2018 में लॉजिस्टिक्स व्यवसाय शुरू करने की योजना के दौरान उनके दोस्त दिनेश परब के माध्यम से उनकी मुलाकात अशोक खरात से हुई. खरात ने कथित रूप से दावा किया कि व्यवसाय में सफलता के लिए ‘अवतार पूजा’ आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह अनुष्ठान नहीं किया गया तो जासूद की मृत्यु हो सकती है.
इस डर के कारण जासूद ने करीब 90 लाख रुपये की मर्सिडीज कार खरीदी, जिसमें 15 लाख रुपये डाउन पेमेंट और बाकी राशि बैंक लोन से ली गई. अक्टूबर 2018 में नाशिक के सिन्नर स्थित ईशान्येश्वर मंदिर में कथित रूप से यह पूजा करवाई गई.
यह भी पढ़ें: कमरे में आत्मा, 'दैवीय आवाज' की शक्ति, कुंवारी लड़कियों पर ऐसे जाल बिछाता था ढोंगी अशोक खरात
विदेश यात्राओं और अनुष्ठानों के नाम पर खर्च
शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद आरोपी ने ‘उत्तर पूजा’ के नाम पर जासूद को पांच वर्षों में 21 देशों की यात्रा कर वहां की मिट्टी लाने के लिए कहा. जासूद के अनुसार, उन्होंने म्यांमार, युगांडा, मिस्र, आयरलैंड, श्रीलंका, कंबोडिया और बांग्लादेश सहित कई देशों की यात्राएं कीं और पूरा खर्च खुद उठाया.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







