
अचानक चांदी 15000 रुपये टूटी... सोने में भी बड़ी गिरावट, ये है वजह
AajTak
Gold Silver Updates Price: कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई है. कच्चे तेल के दाम बढ़ने के साथ ही सोना और चांदी के भाव तेजी से गिरे हैं.
रामनवमी के कारण 26 मार्च को भारतीय शेयर बाजार बंद था. लेकिन कमोडिटी मार्केट शाम 5 बजे खुल गई, जो कि रात 11.30 बजे तक खुली रहेगी. कमोडिटी मार्केट खुलते ही मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना और चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली. चांदी देखते ही देखते 15000 रुपये प्रति किलो गिर गई. इसी तरह सोने के दाम में भी भारी गिरावट आई.
एमसीएक्स पर शाम 7 बजे सोना 3000 रुपये से ज्यादा गिरकर 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. सोने के भाव में बुधवार के बंद भाव की तुलना में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही. इसके साथ ही चांदी की बात करें तो मई वायदा वाली चांदी करीब 15000 रुपये टूटकर 2.20 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे आ गई. चांदी के भाव में बुधवार की तुलना में 6 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली.
सोने-चांदी के भाव में क्यों आई बड़ी गिरावट? अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है. अमेरिका ने ईरान से वॉर खत्म करने के लिए 15 शर्तों वाला प्रस्ताव दिया है, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया है. जिसे लेकर ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर प्रस्ताव मानने में देरी हुई तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे. इस बयान के बाद जियो-पॉलिटिकल खतरा बढ़ गया है.
दूसरी ओर, ईरान ने कहा है कि अगर उसपर सैन्य कार्रवाई की गई या दबाव डाला गया तो होर्मुज के साथ ही वह बाब अल मंडाब वाला चोकपॉइंट भी बंद कर सकता है, जिससे ग्लोबल सप्लाई और भी प्रभावित हो सकती है. इन्हीं सभी चीजों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी आई है.
कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा WTI क्रूड ऑयल की कीमत 2.93 फीसदी चढ़कर 92.99 डॉलर प्रति बैरल है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 101 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है. तेल की कीमतों में तेजी से डॉलर में भी मजबूती आई है, जिस कारण सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है.
रिकॉर्ड हाई से कितना गिरा सोना-चांदी? जनवरी में सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, लेकिन अब 1.40 पर कारोबार कर रहा है. ऐसे में सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 53 हजार रुपये सस्ता हो चुका है. वहीं चांदी जनवरी में 4.20 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था, लेकिन अब 2.20 लाख रुपये पर आ चुका है. इसका मतलब है कि यह अपने रिकॉर्ड हाई से 2 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.








