
'अफवाह मत फैलाओ, वरना बंद करने पड़ेंगे पेट्रोल पंप', सीएम उमर अब्दुल्ला की जनता को सख्त चेतावनी
AajTak
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर पेट्रोल पंपों पर बेवजह की भीड़ और पैनिक बाइंग कम नहीं हुई, तो वे कुछ दिनों के लिए पंपों को पूरी तरह बंद कर सकते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में तेल और राशन का पर्याप्त स्टॉक है. इसी मुद्दे पर कल पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी बैठक भी करेंगे.
मिडिल ईस्ट में मचे घमासान का असर अब कश्मीर की गलियों और जम्मू के बाजारों में भी दिखने लगा है. पेट्रोल पंपों पर उमड़ रही भारी भीड़ और सोशल मीडिया पर फैल रही किल्लत की खबरों को देखते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने साफ लफ्जों में जनता से अपील की है कि घबराने की कोई बात नहीं है, राज्य में तेल और राशन का पूरा स्टॉक मौजूद है. उमर ने दो-टूक कहा कि अगर लोग इसी तरह पेट्रोल पंपों के बाहर कैंप लगाकर खड़े रहे और भीड़ कम नहीं हुई, तो वे अगले कुछ दिनों के लिए पंपों को पूरी तरह बंद करने का सख्त फैसला ले सकते हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला थोड़े परेशान भी दिखे. उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार भरोसा दे रही है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) की कोई कमी नहीं है, फिर भी लोग अफवाहों के चक्कर में आकर जरूरत से ज्यादा सामान खरीद रहे हैं. अब्दुल्ला ने बड़े ही अच्छे ढंग से समझाया कि ये भीड़ ही असली समस्या खड़ी कर रही है. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, 'बड़ी अजीब बात है कि जब सरकार कुछ कहती है तो कोई नहीं सुनता, लेकिन लोग सोशल मीडिया की अफवाहों पर तुरंत यकीन कर लेते हैं.'
कल प्रधानमंत्री के साथ बड़ी बैठक
उमर अब्दुल्ला ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में हैं. शुक्रवार शाम 6:30 बजे पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग करने वाले हैं. उन्होंने कहा, 'इस मीटिंग में ईरान और उसके आसपास के हालात पर चर्चा होगी. हम ये सुनिश्चित करेंगे कि अगर पश्चिम एशिया में जंग लंबी खिंचती है, तो भी हमारे पास जरूरी सामानों की सप्लाई न रुके.' सरकार ने पहले ही स्थिति का रिव्यू कर लिया है और फिलहाल किसी भी तरह की राशनिंग या पाबंदी की जरूरत नहीं है.
सिर्फ घरेलू सप्लाई ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी उमर ने अपनी राय रखी. जब उनसे पाकिस्तान द्वारा ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बिचौलिया बनने की कोशिशों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सधा हुआ जवाब दिया. उमर ने कहा कि अगर पाकिस्तान इस युद्ध को रुकवाने में कोई भूमिका निभाता है, तो किसी को भी इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए. अगर उनके बातचीत करने से जंग रुकती है और क्षेत्र में शांति आती है, तो यह पूरी दुनिया के हित में है. फिलहाल, उनका पूरा ध्यान इस बात पर है कि जम्मू-कश्मीर की जनता को अफवाहों से बचाकर जरूरी सुविधाएं मिलती रहें.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







