
जानिए क्या हैं स्वच्छ भारत मिशन- अर्बन 2.0 और अमृत 2.0, जिन्हें पीएम मोदी आज करेंगे लॉन्च
AajTak
ये प्रमुख मिशन भारत में शहरीकरण की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals) 2030 हासिल करने में भी मददगार होंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 (Swachh Bharat Mission-Urban 2.0) और अटल मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे. अटल मिशन शहरी सुधार के लिए है. पीएम मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 और अमृत मिशन 2.0 को हमारे सभी शहरों को 'कचरा मुक्त' और 'जल सुरक्षित' बनाने के सपने को साकार करने के लिए तैयार किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











