
जानलेवा है शरीर की सूजन, बढ़ सकता है डायबिटीज, हार्ट डिसीज और कैंसर का खतरा
AajTak
क्रॉनिक इंफ्लेमेशन कई खतरनाक और जानलेवा बीमारियों को पैदा करती है. हम जाने-अनजाने रोज कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो शरीर में सूजन का खतरा बढ़ाते हैं.
शरीर में सूजन एक बेहद खतरनाक स्थिति है जिसका एक बड़ा कारण हमारा खानपान है. लंबे समय तक शरीर में सूजन जिसे क्रॉनिक इंफ्लेमेशन कहा जाता है, कई खतरनाक और जानलेवा बीमारियों को दावत देती है.
अमेरिका के क्लीवलैंड में स्थित मेडिकल एजेंसी क्लीवलैंड क्लीनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन से कई प्रकार के कैंसर, हार्ट डिसीस, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, प्रोसेस्ड मीट और शराब जैसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन सूजन का कारण बन सकता है. पुरानी सूजन से मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का खतरा भी बढ़ जाता है.
सूजन शरीर की चोट के प्रति प्रतिक्रिया करने का एक प्राकृतिक तरीका है. लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन लंबे समय तक शरीर में सूजन रहने का कारण बन सकता है.
चीनी वाले खाद्य पदार्थ चीनी वाले खाद्य पदार्थों और ड्रिंक्स का अधिक सेवन आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है जिससे आपको क्रॉनिक इंफ्लेमेशन हो सकती है. समय के साथ अधिक चीनी का सेवन मोटापे और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी कंडीशन्स का कारण भी बन सकता है.
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट ऐसे खाद्य पदार्थं को कहा जाता है जिनमें बहुत कम फाइबर होता है क्योंकि इससे ज्यादातर फाइबर, विटामिन और कई पोषक तत्व निकाल दिया जाता है. फाइबर ही आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जल्दी पच जाते हैं और इन्हें अधिक मात्रा में खाना आसान होता है. नतीजतन ये शरीर में एक्स्ट्रा फैट्स और मेटाबॉलिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं जिससे शरीर में सूजन बढ़ती है.
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों में मैदा, मैदा की ब्रेड, सफेद चावल, पास्ता, सीरियल शामिल हैं. इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साबुत अनाज जैसे ओटमील, क्विनोआ, दालें, राजमा, मटर, चना, मक्का और ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









