
जानलेवा मजाक! साथी की करतूत ने ले ली लड़के की जान, दर्दनाक मौत
AajTak
जिस कंपनी में ये हादसा हुआ वहां के ठेकेदार ने बताया कि पंकज के साथ पिंटू नाम का लड़का काम करता था. उसने हीट एक्सचेंजर के मेन शेल पर एयर कंप्रेसर की नली प्रकाश को दी थी. उसने प्रकाश से कहा था कि वो एयर कंप्रेसर की नली लोहे के पास बीम पर रखकर उसका वॉल्व बंद कर दे.
कई बार मजाक लोगों की जान ले लेता है. ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद के वटवा जीआईडीसी स्थित एक कंपनी से सामने आया है. ऐरो इंजीनियरिंग कंपनी में 19 साल के लड़के की मौत हो गई. वो बिहार का रहने वाला था. उसके दोस्त ने मजाक-मजाक में एयर कंप्रेसर की नली उसके गुप्तांग में लगा दी. इसके उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
इस घटना को लेकर कंपनी के ठेकेदार नारायण साहनी ने बताया, पंकज (19 साल) के साथ पिंटू नाम का लड़का काम करता था. उसने हीट एक्सचेंजर के मेन शेल पर एयर कंप्रेसर की नली प्रकाश को दी थी. उसने प्रकाश से कहा था कि वो एयर कंप्रेसर की नली लोहे के पास बीम पर रखकर उसका वॉल्व बंद कर दे.
एयर कंप्रेसर की नली गुप्तांग में लगा दी
इससे बाद प्रकाश ने मस्ती करते हुए एयर कंप्रेसर की नली पंकज के गुप्तांग में लगा दी. इसकी वजह से उसके शरीर में हवा भर गई और पेट फूल गया. देखते ही देखते वो वहीं बेहोश हो गया. आनन-फानन अन्य कर्मचारी उसको उठाकर मेन गेट के पास गए.
बाइक से प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया
वहां से पहले उसे बाइक पर बैठाकर प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. इसके बाद एंबुलेस बुलाई गई और एल.जी. हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में वटवा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन में मृतक के पिता रवींद्र राय ने FIR दर्ज कराई है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






