
जाते-जाते बाइडेन ने लिया बड़ा फैसला, अमेरिकी हथियारों से रूस पर हमला कर सकेगा यूक्रेन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल उपयोग करने की अनुमति दी है. यह यूक्रेन को रूस के भीतर सैन्य ठिकानों पर हमले करने में सक्षम बनाएगा.इस कदम से रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच एक बार फिर तनाव और भड़क सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना पद छोड़ने से पहले यूक्रेन को रूस के अंदर हमले करने के लिए अमेरिकी निर्मित हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है. दो अमेरिकी अधिकारियों और इस फैसले से वाकिफ एक सूत्र ने इस फैसले को यूक्रेन-रूस संघर्ष में वाशिंगटन की नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव बताया. अब यूक्रेनी सैनिक आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम या ATACMS (Army Tactical Missile Systems) का प्रयोग कर सकेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन आने वाले दिनों में रूस पर लंबी दूरी के हमले करने की योजना बना रहा है, हालांकि परिचालन सुरक्षा चिंताओं के कारण विवरण का खुलासा नहीं किया है. बाइडेन ने यह कदम निर्वाचित राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प के 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने से दो महीने पहले उठाया है. इससे पहले ट्रंप का ने अमेरिकी चुनावों में दावा किया था कि वह इस युद्ध को जल्दी समाप्त करवा देंगे.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिका के लिए अभी ईरान सबसे बड़ा खतरा', डोनाल्ड ट्रंप से बैठक के दौरान बोले जो बाइडेन
जेलेंस्की ने मांगी थी अनुमति
दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कई माह पहले अपनी सेना को देश की सीमा से रूसी सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था. बाइडेन का ये फैसला रूस के उत्तर कोरियाई सैनिकों को लड़ाई में लाने के आश्चर्यजनक फैसले के जवाब में आया है.
ट्रंप के सबसे बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बाइडेन के इस फैसले की आलोचना की है. उन्होंने कहा, "सैन्य औद्योगिक परिसर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मेरे पिता को शांति स्थापित करने और जीवन बचाने का मौका मिलने से पहले वे तीसरा विश्व युद्ध शुरू कर दें."

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









