'जाति जनगणना पर सरकार को पूरा सपोर्ट, लेकिन...', राहुल गांधी ने उठाईं ये 4 मांग
AajTak
केंद्र सरकार ने देश में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी है. इसे जनगणना के साथ ही कराने का फैसला किया गया है. इस ऐलान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सरकार के फैसले का स्वागत किया. हालांकि उन्होंने कुछ अहम मांगें भी सरकार के समक्ष रखीं.

राहुल गांधी ने कहा, “हमने संसद में साफ कहा था कि जातिगत जनगणना कराएंगे और 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को खत्म करेंगे. अब जब केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का ऐलान किया है, तो हम इसे समर्थन देते हैं. लेकिन हम यह भी जानना चाहते हैं कि ये जनगणना कब कराई जाएगी.”
उन्होंने आगे कहा, “हम मोदी जी की इस बात से सहमत हैं कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं. (गरीब, मध्यम वर्ग, अमीर और बहुत अमीर), लेकिन इन चारों के भीतर भी कौन कहां खड़ा है, यह जानने के लिए जातिगत आंकड़े जरूरी हैं. जाति जनगणना पहला कदम है, लेकिन हमें इससे आगे भी बढ़ना होगा.”
यह भी पढ़ें: 'देश के विकास को गति मिलेगी...', जाति जनगणना कराए जाने के फैसले की नीतीश कुमार ने की तारीफ
कांग्रेस की चार बड़ी मांगें-
-केंद्र सरकार जल्द से जल्द इसकी टाइमलाइन घोषित करे: राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जनगणना कब और कैसे कराई जाएगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.