
जातिगत जनगणना के बाद अब 65% आरक्षण का दांव... नीतीश कुमार ने क्लियर ने कर दी 2024 की लाइन
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना के बाद अब आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी करने का ऐलान कर दिया है. नीतीश कुमार के इस दांव के बाद अब ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उन्होंने 2024 चुनाव के लिए लाइन क्लियर कर दी है?
देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां जगह-जगह जातिगत जनगणना का मुद्दा जोर-शोर से उठा रही हैं. केंद्र की सत्ता में आने पर, राज्यों में सरकार बनाने पर जातिगत जनगणना कराने के वादे किए जा रहे हैं. इन वादों के बीच इरादे को लेकर सवाल उठ रहे थे. जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कम्युनिकेशन गैप की बातें भी हो रही थीं. कहा ये भी जा रहा था कि विपक्ष जातिगत जनगणना की बात तो कर रहा है लेकिन ये नहीं बता पा रहा कि उसके बाद क्या? कर्नाटक जैसे राज्य में कांग्रेस की सरकार रहते हुए जातिगत सर्वे को लेकर भी विपक्ष पर उंगली उठ रही थी.
अब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जिस सरकार के जातिगत सर्वे को विपक्ष मॉडल की तरह पेश कर रहा था, उसी नीतीश सरकार ने विधानसभा में पूरी रिपोर्ट पेश करते हुए इन सवालों के जवाब भी दे दिए हैं. नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में जातिगत जनगणना की रिपोर्ट पेश करने के बाद ये भी कहा कि सरकार आरक्षण की सीमा बढ़ाएगी. आरक्षण की सीमा जिस अनुपात में बढ़ाने की बात सीएम ने कही है, वह जातिगत जनगणना के आंकड़ों के अनुपात के करीब ही नजर आ रहा है. बिहार की जातिगत जनगणना के आंकड़ों पर नजर डालें तो ओबीसी की आबादी 27 और ईबीसी की आबादी 36 फीसदी है.
जातिगत जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक अनुसूचित जाति की आबादी 19% और अनुसूचित जनजाति की 1.68% है. सामान्य वर्ग की जनसंख्या 15 फीसदी के करीब है. अब बिहार सरकार ने विधानसभा में जातिगत, आर्थिक और शैक्षणिक सर्वे की रिपोर्ट रखने के साथ ही उन सवालों पर भी विराम लगा दिया कि इसके बाद क्या? दरअसल, विपक्षी पार्टियां और कांग्रेस बिहार में हुए जातिगत जनगणना का उदाहरण देते हुए सत्ता में आने पर पूरे देश में इसे कराने का वादा कर रही हैं. कांग्रेस ने राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक, जातिगत जनगणना कराने का वादा अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी शामिल किया है. हालांकि, कांग्रेस के नेता भी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की बात तो करते हैं लेकिन ये नहीं बता पा रहे थे कि जातिगत जनगणना के बाद उनका अगला कदम क्या होगा?
ये भी पढ़ें- नीतीश के जातिगत सर्वे की रिपोर्ट पेश होने से पहले BJP ने तलाश लिया तोड़?
अब नीतीश सरकार ने आरक्षण की सीमा बढ़ाने की बात कर ये भी क्लियर कर दिया है कि जातिगत जनगणना के बाद अगला कदम क्या होगा? कहा जा रहा है कि जातिगत जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद ओबीसी, ईबीसी में भी कोई उत्साह नहीं दिख रहा था. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी अति पिछड़ों के हक के मुद्दे को हवा देकर नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही थी. नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना की डिटेल रिपोर्ट विधानसभा में पेश किए जाने के बाद 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को 65 फीसदी तक बढ़ाने का दांव चलकर न सिर्फ 2024 चुनाव से पहले लाइन क्लियर कर दी है, बल्कि बड़ी लकीर भी खींच दी है
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस के लिए जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कर्नाटक की वजह से भी बैकफुट पर है. दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने भी जातिगत सर्वे कराया था. हालांकि, इस सर्वे के आंकड़े जारी भी नहीं हो सके. इसको आधार बनाकर भी विरोधी पार्टियां कांग्रेस को घेर रही थीं. कांग्रेस के लिए ये बताना भी मुश्किल हो रहा था कि जातिगत जनगणना कराएंगे, ठीक है लेकिन उसके बाद क्या करेंगे? इस जनगणना से पिछड़े वर्ग के लोगों को या आम नागरिकों को क्या हासिल होगा? नीतीश सरकार के इस कदम को इन सवालों के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



