
'जाओ, मर जाओ', स्कूल फीस से तंग पेरेंट्स पर भड़के MP के शिक्षा मंत्री, वीडियो वायरल
AajTak
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस उन्हें घेरते हुए इस्तीफे की मांग कर रही है.
कोरोना काल में स्कूल लंबे वक्त से बंद हैं, बावजूद इसके कई स्कूल जबरन मोटी फीस वसूल रहे हैं. मध्य प्रदेश में कुछ पेरेंट्स इसकी शिकायत करने जब राज्य के शिक्षा मंत्री के पास पहुंचे तो वह भड़क गए. इतना ही नहीं, उन्होंने पेरेंट्स से 'जाओ, मर जाओ' तक कह दिया. मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस उन्हें घेरते हुए इस्तीफे की मांग कर रही है. स्कूली बच्चों के पिता से बोले मंत्री, —मरना है तो मर जाओ, फीस माफ नहीं होगी; महामारी में बच्चों की फीस माफ करने की गुहार लगाने अभिभावक स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले पहुंचे तो अहंकारी मंत्री ने मरने का सुझाव दिया। शिवराज जी, आप भी याद रखना, हम भी याद रखेंगे। pic.twitter.com/Ws09uPMRYI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











