
जांघ पर ऐसा टैटू बनाकर किया Propose, हैरान लड़की ने पकड़ लिया माथा, और फिर...
AajTak
propose day 2024: 33 साल के इस शख्स का नाम जो मूरे है. वो पेशे से एक बार्बर है. उसने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए इस पर्मानेंट प्रपोजल के बारे में बात की. उसने बीते महीने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था.
वैलेंटाइन वीक में आज के दिन प्रेपोज डे मनाया जाता है. इस दिन लोग जिससे प्यार करते हैं, उसे प्रपोज करते हैं. लेकिन एक शख्स ने जैसे अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, वैसे शायद ही किसी ने किया हो. उसने अपनी जांघ पर टैटू बनवाते हुए लड़की से पूछा कि क्या वो उससे शादी करे. इसमें दो ऑप्शन भी रखे, हां और ना. ब्रिटेन में रहने वाले 33 साल के इस शख्स का नाम जो मूरे है. वो पेशे से एक बार्बर हैं. उन्होंने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए इस पर्मानेंट प्रपोजल के बारे में कहा. उन्होंने बीते महीने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मूरे का कहना है कि 36 साल की सारा ग्राहम तीन साल से उनके साथ रिलेशनशिप में थीं. वो प्रपोज करने के आम तरीकों से हटकर कुछ अलग करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि टैटू से प्रपोज करने का आइडिया उन्हें ऑनलाइन वीडियो देखने के बाद आया था. इस 10 इंच के टैटू में दो कार्टून दिख रहे हैं. लड़का घुटनों के बल बैठकर लड़की को दिल दे रहा होता है. लड़की खड़ी हुई है. दोनों मुस्कुरा रहे हैं. इस टैटू को बनाने वाले आर्टिस्ट ने कहा, 'ये वो टैटू नहीं है, जो मैं हर रोज बनाता हूं.'
मूरे बताते हैं, 'मैं और सारा एक-दूसरे से बहुत मजाक करते हैं, इसलिए मैंने गंभीर होने की कोशिश की. जब मैंने टैटू बनवाने के लिए पैंट नीचे उतारी, मुझे लगा कि मैं इसे सही से संभाल लूंगा. लेकिन मेरे हाथ कांपना शुरू हो गए थे.'
इस टैटू को देखने के बाद सारा हैरान थीं. उन्हें पहले तो समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या कहना है. वो हैरान थीं कि भला कोई इस तरह भी प्रपोज कर सकता है. उसने पहले को सिर पकड़ लिया लेकिन उन्होंने मूरे के सवाल के जवाब में हां कहा है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









