
जहां होता है सरदार, वहां कोई भूखा नहीं मरता... बोले सलमान खान
AajTak
'अंतिम' के निर्माताओं ने एक्शन सॉन्ग 'कोई तो आएगा' का पर्दे के पीछे का वीडियो रिलीज कर दिया है. यह सॉन्ग कुछ हद तक सलमान खान के किरदार से मिलवाता है. साथ ही दर्शकों को फिल्म में नजर आने वाले एक्शन की एक झलक देता है. इस बीटीएस वीडियो में सलमान खान खान को एसीपी राजवीर सिंह के रूप में दिखाया गया है.
बालों का उड़ना, आंखों में आग और चेहरे पर एक खतरनाक लुक के साथ सलमान खान 'अंतिम' में अपने अवतार में जबरदस्त लग रहे हैं. इस फिल्म में सलमान खान एक सिख पुलिस वाले के रूप में हैं, जिसका नाम एसीपी राजवीर सिंह है. फिल्म 'अंतिम' लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस से प्यार मिल रहा है. अब एक नई BTS वीडियो ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












