
जल, थल और हवा में गरजी रूसी मिसाइलें, पुतिन ने दुनिया को दिखाई अपनी परमाणु ताकत
AajTak
रूसी सेना के रणनीतिक परमाणु बलों ने राष्ट्रपति पुतिन की निगरानी में व्यापक अभ्यास किया जिसमें जल, थल और वायु माध्यमों से परमाणु हमले की क्षमता का परीक्षण शामिल था. इस अभ्यास में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें और क्रूज मिसाइलें सफलतापूर्वक दागी गईं.
यूक्रेन में जारी युद्ध और अमेरिका के साथ बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच रूस ने अपनी परमाणु शक्ति का प्रदर्शन किया है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निगरानी में रूस ने बुधवार को बड़े पैमाने पर रणनीतिक परमाणु बलों का अभ्यास किया, जिसमें जल, थल और वायु- तीनों माध्यमों से परमाणु हमले की क्षमता का परीक्षण किया गया.
रूस ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निगरानी में बड़े पैमाने पर रणनीतिक परमाणु बलों का अभ्यास किया. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के अनुसार, इन अभ्यासों में रूस की तीनों परमाणु शक्तियों- जल, थल और वायु- की क्षमता का परीक्षण किया गया.
ड्रिल में शामिल ICBM और क्रूज मिसाइलें अभ्यास के दौरान इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM) और हवा से छोड़ी जाने वाली क्रूज मिसाइलें सफलतापूर्वक दागी गईं. अभ्यास के तहत प्लेसात्स्क स्टेट टेस्ट कॉस्मोड्रोम से एक Yars इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को कमचटका स्थित कूरा रेंज की ओर लॉन्च किया गया.
सभी टारगेट्स पूरे
वहीं, बारेंट्स सागर में तैनात रणनीतिक परमाणु-संचालित पनडुब्बी ब्रायंस्क से एक Sineva बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई. इसके अलावा, Tu-95MS लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया और हवा से दागी जाने वाली क्रूज मिसाइलों का प्रक्षेपण किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











