
जर्मनी ने दी तालिबान को चेतावनी, कहा- नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी
AajTak
जर्मनी ने गुरुवार को कहा कि अगर तालिबान देश में सत्ता पर कब्जा करने में सफल हो जाता है तो वह अफगानिस्तान को वित्तीय सहायता भेजना बंद कर देगा. जर्मनी के सरकारी टेलीविजन ZDF से बात करते हुए विदेश मंत्री हेइको मास ने कहा कि तालिबान जानता है कि अफगानिस्तान का अंतरराष्ट्रीय सहायता के बिना काम नहीं चल सकता है.
जर्मनी ने गुरुवार को कहा कि अगर तालिबान देश में सत्ता पर कब्जा करने में सफल हो जाता है तो वह अफगानिस्तान को वित्तीय सहायता भेजना बंद कर देगा. जर्मनी के सरकारी टेलीविजन ZDF से बात करते हुए विदेश मंत्री हेइको मास ने कहा कि तालिबान जानता है कि अफगानिस्तान का अंतरराष्ट्रीय सहायता के बिना काम नहीं चल सकता है. (जर्मन चांसलर एंजेला मेर्केल/फोटो-AP) एसोसिएटडेट प्रेस (एपी) के मुताबिक मास ने कहा, "अगर तालिबान अफगानिस्तान पर पूर्ण नियंत्रण लेता है, शरिया कानून लागू करता है और इसे खिलाफत में तब्दील कर देता है, तो हम इस देश को एक फूटी कौड़ी नहीं भेजेंगे." (जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास/फोटो-AP)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











