
जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर हथियारबंद शख्स ने की फायरिंग, सभी फ्लाइट कैंसिल
AajTak
एक हथियारबंद शख्स जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट मैदान में बैरियर के जरिए कार लेकर घुस गया. उसने अपने हथियार से हवा में दो बार गोलीबारी की. इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया. यात्री अपना सामान लेकर यहां से वहां भागने लगे.
जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर एक हथियारबंद शख्स ने हंगामा मचा दिया. उसने वहां एक के बाद एक दो बार गोलीबारी की, जिसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन गई. इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी फ्लाइट्स का टेकऑफ और लैंडिंग कैंसिल कर दी है.
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर शाम एक हथियारबंद शख्स हैम्बर्ग हवाई अड्डे के मैदान में बैरियर के जरिए कार लेकर घुस गया. उसने अपने हथियार से हवा में दो बार गोलीबारी की. इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया. यात्री अपना सामान लेकर यहां से वहां भागने लगे.
फायरिंग करने वाले की तलाश शुरू
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने एयरपोर्ट को घेर लिया और फायरिंग करने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी. इस दौरान एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया. एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि जो भी यात्री इस घटना के कारण प्रभावित हुए हैं, वह सीधे एयरलाइन से संपर्क कर सकते हैं.
टेकऑफ और लैंडिंग पर लगाई रोक
फायरिंग की इस घटना के बाद पुलिस का कहना है कि कोई भी इस वारदात में घायल नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल टेकऑफ और लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है. पुलिस के मुताबिक यह घटना जर्मन समय के अनुसार रात 8 बजे (भारतीय समय रात 12.30) की है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि फायरिंग करने के बाद उस व्यक्ति ने जलती हुई दो बोतले गाड़ी से बाहर भी फेंकीं थीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











