
'जरूरत पड़ी तो...', यूरोपियन यूनियन पर क्यों भड़के तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन?
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन हाल ही में जारी एक रिपोर्ट से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि मौजूदा परिस्थितियों में विलय प्रक्रिया जारी नहीं रह सकती. ऐसे में यूरोपीयन संघ और तुर्की के संबंधों के लिए एक समानांतर और वास्तविक फ्रेमवर्क खोज निकालने का आह्वान किया गया था.
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) ने यूरोपियन यूनियन (EU) से बाहर निकलने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि तुर्की यूरोपियन यूनियन से अलग हो सकता है. इसका मतलब है कि वह यूरोपियन यूनियन में शामिल होने की अपनी कोशिशों को खत्म करने के बारे में सोच रहा है.
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 78वीं बैठक के लिए रवाना होने से पहले एर्दोगन ने कहा, 'यूरोपियन यूनियन तुर्की के साथ संबंध तोड़ने की कोशिश कर रहा है. हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और जरूरत पड़ी तो हम यूरोपियन यूनियन से अलग हो जाएंगे.'
वह हाल ही में जारी एक रिपोर्ट से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि मौजूदा परिस्थितियों में विलय प्रक्रिया जारी नहीं रह सकती. ऐसे में यूरोपीयन संघ और तुर्की के संबंधों के लिए एक समानांतर और वास्तविक फ्रेमवर्क खोज निकालने का आह्वान किया गया था.
वार्ता की प्रक्रिया में हो रही देरी
तुर्की ने 1999 में यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के लिए आवेदन दिया था. साल 2005 में उसके आवेदन पर चर्चा शुरू हुई थी. लेकिन 2018 में यूरोपियन यूनियन ने 'लोकतांत्रिक चूक' का हवाला देते हुए नेगोसिएशन की बातचीत पर रोक लगा दी थी.
यूरोपियन यूनियन का सदस्य बनने के लिए नेगोसिएशन सबसे अहम स्टेप होता है. इसी में सबसे ज्यादा समय भी लगता है. इसमें यूरोपियन यूनियन और ईयू में शामिल होने वाले देश के बीच नेगोसिएशन होता है. इसमें तय होता है कि जो देश यूरोपियन यूनियन का सदस्य बनना चाहता है, वो संघ के सारे नियम-कायदों का पालन करेगा. इसके साथ ही उन्हें यूरोपियन यूनियन की सारी शर्तें भी माननी होंगी और यूरो को भी अपनाना होगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







