
जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच बैठक, H-1B वीजा और व्यापार को लेकर बढ़े तनाव के बीच भारत-US संबंधों पर बातचीत
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के इतर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया. यह बैठक उनकी पहली आमने-सामने मुलाकात है, जब से व्यापार तनाव बढ़ा है.
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं. वह मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA80) की हाई लेवल बैठक में शामिल होने के लिए यहां आए हैं. इस बैठक के इतर जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच मुलाकात हुई है. दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दोनों के बीच एच-1बी वीजा और टैरिफ जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. दोनों नेताओं के बीच इस साल जनवरी में और आखिरी साल जुलाई में वाशिंगटन में मुलाक़ात हुई थी. व्यापार को लेकर बढ़े तनाव के बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने मुलाकात है.
दोनों के बीच यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. क्योंकि हाल में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए एच-1बी वीजा के आवेदन शुल्क को क़रीब 88 लाख रुपये तक बढ़ा दिया. यह 21 सितंबर से प्रभावी भी हो गया.
भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने का प्रयास
दोनों देशों के विदेश मंत्री के बीच बैठक का मकसद भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को बेहतर करना है. टैरिफ़ की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है. और अब एच1बी वीजा पर लगाए गए नए शुल्क लगाना भारत के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि बड़ी संख्या में यहां के प्रोफेशनल्स इस वीजा के तहत अमेरिका में काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में फिलीपींस की विदेश सचिव और जयशंकर के बीच हुई मुलाकात, इंडो-पैसिफिक सहयोग पर हुई चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











