
जयपुर में वेदांता ने 100 बेड वाले फील्ड हॉस्पिटल की शुरुआत की, ऑक्सीजन की सुविधा से है लैस
ABP News
इस फील्ड हॉस्पिटल में आईसीयू बेड्स और दूसरे जरूरी मेडिकल उपकरण उपलब्ध हैं. ये आठ हजार स्क्वायर मीटर की एरिया में फैला हुआ है. यहां मौजूद बेड्स चौबीस घंटे ऑक्सीजन सप्लाई से लैस हैं
जयपुर: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राजस्थान के दरीबा में वेदांता रिसोर्स लिमिटेड ने 100 बेड्स वाले फील्ड हॉस्पिटल की शुरुआत की. दरीबा में राजसमंद के जिला कलेक्टर अरुण कुमार पोसवाल ने इस हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. ये हॉस्पिटल ऑक्सीजन की लगातार सप्लाई , आईसीयू बेड्स और दूसरे जरूरी मेडिकल उपकरणों से लैस है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि राजस्थान की सरकार और समुदाय की मदद करने की प्रतिबद्धता के साथ आज हिंदुस्तान जिंक ने राजसमंद के जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की मौजूदगी में दरीबा में 100 बेड वाले हॉस्पिटल की शुरुआत की. इस अस्पताल में ऑक्सीजन की नियमित सप्लाई, आईसीयू बेड्स और दूसरे जरूरी मेडिकल उपकरण मौजूद हैं ताकि लोगों की मदद हो सके.More Related News













