
जयपुर: मुंह पर आक्सीजन मास्क- दोनों हाथ बंधे, नर्सिंगकर्मी ने रात भर युवती से की गलत हरकत
AajTak
राजस्थान में पिछले 10 दिनों में पहले घर, फिर पार्क, उसके बाद होटल, पुलिस थाना, सरकारी दफ़्तर और अब हॉस्पिटल, कहीं भी बलात्कार की घटना बची नहीं है. जयपुर के एक बड़े निजी अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ की ऐसी घटना हुई है सुनने वाले के रोंगटे खड़े हो जाएं कि इंसान किस क़दर गिर सकता है.
राजस्थान में पिछले 10 दिनों में पहले घर, फिर पार्क, उसके बाद होटल, पुलिस थाना, सरकारी दफ़्तर और अब हॉस्पिटल, कहीं भी बलात्कार की घटना बची नहीं है. जयपुर के एक बड़े निजी अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ की ऐसी घटना हुई है सुनने वाले के रोंगटे खड़े हो जाएं कि इंसान किस क़दर गिर सकता है. जयपुर के वैशाली नगर के चित्रकूट जैसी पॉश कॉलोनी के सैलबी हॉस्पिटल में एक महिला का ऑपरेशन हुआ था. मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था और दोनों हाथ बंधे हुए थे. इसका फ़ायदा उठाकर रात की ड्यूटी पर तैनात नर्सिंगकर्मी रातभर उसके साथ ग़लत हरकतें करता रहा. महिला का मजबूरी का फ़ायदा उठाकर वह जगह-जगह हाथ डालता रहा और अपने तरीक़े से विरोध कर रही महिला रात भर रोती रही मगर फिर भी हैवान बने नर्सिंगकर्मी का दिल नहीं पसीजा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











