
जयपुर: झाड़ू लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, समर्थन में उतरे सांसद किरोड़ी लाल
AajTak
जयपुर में शुक्रवार को सफाईकर्मचारियों ने वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाईकर्मचारियों ने हजारों की संख्या में प्रदर्शन किया. 2018 से सफाईकर्मचारी लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनके स्थायीकरण की दिशा में काम किया जाए.
राजस्थान के जयपुर में आज सफाईकर्मचारियों ने वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर जमकर हल्ला बोला. सफाईकर्मचारियों ने शहर की सबसे व्यस्त सड़कों को भी जाम कर दिया. हजारों की संख्या में सफाईकर्मी अपने हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे थे. उन्हें भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का भी समर्थन मिला.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










