
जम्मू कश्मीर: पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में घर-घर जाकर लगाई जा रही वैक्सीन
ABP News
राबिया नाम की एक नर्स ने कहा कि हम को भले ही बहुत ज्यादा मुश्किलों के साथ इस दुर्गम इलाके में आना पड़ा हो, लकिन शुक्र इस बात का है कि यहां पर लोगो में वैक्सीनेशन के प्रति कोई दुष्प्रचार नहीं पहुंचा है.
पूरे जम्मू कश्मीर में जहां स्वास्थ्य विभाग ने पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में जाकर कोरोना की "तीसरी लहर" से पहले सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का बेड़ा उठाया है. हालांकि, सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक बडगाम में वैक्सीनेशन पर ज्यादा ज़ोर दिया जा रहा है. बडगाम ज़िले में गर्मियां शुरू होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहाड़ो में अपने मवेशी ले जा कर रहते हैं और 4-5 महीने बाद ही वापस लौटते हैं. श्रीनगर से 42 किलोमटेर दूर बडगाम ज़िले के दौदपथरी में आज कल यह नज़ारा पिछले कुछ दिन से दिख रहा है. बडगाम ज़िले के स्वास्थ्य विभाग ने दौदपथरी में गर्मियों के दिनों में आने वाले सेंकडो प्रवासी गुज्जर और बकरवाल समुदाय को वैक्सीन लगाने की विशेष मुहीम चल रही है, और अब तक इलाके में 80 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन भी लगाई जा चुकी है. बडगाम जिला कश्मीर घाटी में "रेड जोन" वाले जिलों में शामिल है.More Related News













