
जम्मू-कश्मीर के सांबा में मालगाड़ी की चपेट में आने से 39 साल के शख्स की मौत, ट्रैक पर मिला शव
AajTak
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से 39 साल के शख्स की मौके पर मौत हो गई. अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि मृतक ने आत्महत्या की है या फिर ये हादसा हुआ है. इससे पहले पोखरण में भी ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी. दोनों कान में ईयरफोन लगाकर काम के दौरान ट्रैक पर ही सो गए थे.
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से 39 साल के एक शख्स की मौत हो गई. घटना मंगलवार को हुई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है. घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दलबीर सिंह ने आत्महत्या की है या रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया.
पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त की गई. मृतक दलबीर सिंह चंदली सुंब गांव का रहने वाला था. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'रेलवे पुलिस की एक गश्ती दल को सुबह करीब साढ़े छह बजे नानक चक के पास सिंह का शव मिला.' उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है.
बता दें कि अभी एक दिन पहले राजस्थान में भी ट्रेन से कट जाने की वजह से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी. यह घटना जैसलमेर के पोखरण में हुई थी जहां रेलवे ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम चल रहा था..
वहीं पर दो युवक रॉ मेटेरियल की सुरक्षा में तैनात थे. इसी दौरान दोनों गाने सुनने के लिए कान में ईयरफोन लगाकर पटरियों पर सो गए. इसी बीच ट्रेन आ गई लेकिन कान में ईयर फोन लगे होने की वजह से उन्हें आवाज सुनाई नहीं दे रही थी और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.
ये हादसा सेल्वी गांव के पास ओढानिया पुल पर रात 2.30 से 3 बजे के बीच हुआ था. दोनों युवक जिले के पोखरण के रहने वाले थे. रानीखेत एक्सप्रेस से पहले पोखरण रेलवे स्टेशन से जैसलमेर के लिए रात 2:30 बजे मालगाड़ी निकली थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






