
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और डोडा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका, कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू
AajTak
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सहायता से चलाए जा रहे अभियान में पुलिस दल भी शामिल हैं. पुलिस को अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुबह 9.40 से 10.45 बजे के बीच अभियान शुरू किया गया.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और डोडा जिलों में अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार को घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल थे.
संबंधित अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि गुरसाई-हरनी बेल्ट में जादन वाली गली, सानी गली मोहल्ला, नादान वाला, मेंढर में धरना बेहिर रख, सुरनकोट में फजलाबाद नार और पुंछ के मंडी इलाकों में चकरारा फट्टा और डोडा के भद्रवाह इलाके में दोरहू, बस्ती और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया है.
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सहायता से चलाए जा रहे अभियान में पुलिस दल भी शामिल हैं. पुलिस को अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुबह 9.40 से 10.45 बजे के बीच अभियान शुरू किया गया.
सुरक्षा बलों के अधिकारियों का मानना है कि ये लोग आतंकवादी हो सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












