
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में बादल फटने से दो गांवों में भरा पानी, 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
AajTak
Cloudburst in Kulgam: जम्मू-कश्मीर में भी लगातार बारिश हो रही है. इससे जम्मू में तवी नदी का जलस्तर बढ़ गया. प्रशासन लोगों को अलर्ट जारी कर चुका है. कुलगाम में बादल फटने के बाद गांवों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया. कुलगाम के सहायक आयुक्त विकास (एसीडी) मोहम्मद इमरान खान के मुताबिक इस साल जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है.
Cloudburst in Kulgam: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दो गांवों में शनिवार को बादल फट गया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. सब डिविजनल मजिस्ट्रेट नूर अबाद, बशीर उल हसन ने इंडिया टुडे को बताया कि जिले के दूर-दराज के गांव तंगमर्ग के ऊपरी इलाकों में बादल फटने की घटना हुई. उन्होंने कहा कि बादल फटने के तुरंत बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया है, हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. गांवों में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया.
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक गंदे पानी के बहाव में तेजी आने से गांवों के घरों और स्कूलों में भर गया है. गंदे पानी के बढ़ने से चेक-ए-वाटू और अस्नूर गांवों के लोगों में दहशत पैदा हो गई है. बादल फटने के बाद गांव में चारों तरफ पानी फैल गया, जिससे कुछ लोग वहां फंस गए जिन्हें राहत एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया.
घाटी में आज हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती सकती है. जम्मू में शनिवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूट रहे थे. यहां दिन में उमस 76 फीसदी थी. जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.5 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बनिहाल में तापमान 29.0, बटोत में 27.3, कटड़ा में 28.0 और भद्रवाह में 28.7 डिग्री सेल्सियस था. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री, पहलगाम में 26.5 और गुलमर्ग में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






