
जम्मू कश्मीरः टॉप हिजबुल कमांडर के घर चला बुलडोजर, पहलगाम में प्रशासन का एक्शन
AajTak
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने हिजबुल के टॉप कमांडर आमिर खान के घर बुलडोजर चलवा दिया है. आमिर खा के पहलगाम जिले के लेवार गांव स्थित एक मंजिला मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. प्रशासन के मुताबिक इसका निर्माण सरकारी जमीन का अतिक्रमण करके कराया गया था जिसे कब्जा मुक्त करा लिया गया है.
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकियों को लेकर अब और भी कड़ा रुख अपना लिया है. आतंकियों की संपत्ति पर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को पहलगाम जिले के लेवार गांव में आमिर खान के घर बुलडोजर चलवा दिया. आमिर खान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक शनिवार के दिन पहलगाम जिले के लेवार गांव में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची. अधिकारियों की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक मंजिला मकान को ध्वस्त करने की कार्यवाही शुरू की. बुलडोजर ने देखते ही देखते कुछ ही मिनट में एक मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया.
बताया जाता है कि ये मकान गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान का था. आमिर खान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप ऑपरेशनल कमांडर बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान 90 के दशक की शुरुआत में नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) चला गया था.
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक आमिर खान के इस मकान का निर्माण सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कराया गया था. सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर कराए गए निर्माण को ध्वस्त कराकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है. अधिकारियों ने साथ ही ये भी कहा कि घाटी को आतंक मुक्त बनाने और लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास जगाने के लिए ये कार्रवाई की गई है.
पुलवामा में भी चला था बुलडोजर
आमिर ऐसा पहला आतंकी नहीं है जिसके घर बुलडोजर चला हो. आमिर से पहले पुलवामा के राजपोरा इलाके में भी बुलडोजर चला था. राजपोरा के हजान बाला के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आशिक अहमद नेंगरू उर्फ अमजीद भाई के घर भी बुलडोजर एक्शन हुआ था. तब भी प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जे की बात कही गई थी. कई मामलों में वांछित अमजीद फरार चल रहा है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




