
जम्मू कश्मीरः खुफिया एजेंसियों ने 15 दिनों में जारी किए 10 अलर्ट, सुरक्षा बलों के जवानों पर हो सकता है आतंकी हमला
AajTak
खुफ़िया एजेंसियां अपने लगभग सभी अलर्ट में दावा कर रही हैं कि PoK के अलग अलग लांचिंग पेड पर आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज़बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर आईईडी (IED) ब्लास्ट करने की तैयारी में हैं. वे सेना के जवानों पर हमले कर सकते हैं.
देश की खुफिया एजेंसियों ने पिछले 15 दिनों में आतंकी हमले के 10 से ज़्यादा अलर्ट जारी किए हैं. सभी अलर्ट में पीओके (PoK) के ज़रिए जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने और आतंकी हमले की आशंका जताई गई है. एजेंसियों के अलर्ट में लगातार घुसपैठ और बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












