
जम्मू कश्मीरः अवंतीपुरा के पम्पोर में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
AajTak
जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा के पम्पोर इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा में शुक्रवार की सुबह-सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. अवंतीपुरा के पम्पोर इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है. दोनों आतंकी हिजबुल के बताए जा रहे हैं. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












