
जमीन से लेकर समंदर तक... भारत ही नहीं, दुनिया के 17 देशों के साथ है चीन का सीमा विवाद
AajTak
भारत और चीन के सैनिकों में एक बार फिर झड़प हुई है. ये झड़प अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में यांगत्से में हुई है. गलवान घाटी में संघर्ष के बाद ये पहली बार है जब भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई है. चीन का भारत के साथ कई इलाकों को लेकर सीमा विवाद है. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के और भी कई देशों के साथ चीन का विवाद है.
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन की सेना में झड़प हुई है. भारतीय सेना ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. भारतीय सेना ने बताया कि ये झड़प तवांग सेक्टर में यांगत्से में 9 दिसंबर को हुई थी. इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोट आईं हैं.
इससे पहले 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी. गलवान घाटी की झड़प के बाद ये पहली बार है जब दोनों सेनाओं में इस तरह का टकराव हुआ है. गलवान घाटी में झड़प के दौरान भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. वहीं, चीन ने अपने चार जवानों के मारे जाने की बात कबूल की थी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि इस झड़प में चीनी सेना के कम से कम 38 जवान मारे गए थे.
चीन की 14 देशों के साथ करीबन 22 हजार किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, लेकिन उसके डेढ़ दर्जन देशों के साथ सीमा विवाद हैं. चीन का जमीन पर कब्जे को लेकर तो पड़ोसियों से विवाद है ही. इसके अलावा समंदर पर कब्जे को लेकर भी वो लड़ता रहता है. दक्षिणी चीन सागर को लेकर चीन का कई देशों के साथ विवाद चल रहा है.
चीन का किन-किन देशों के साथ सीमा विवाद?
समंदर में विवाद
1. फिलिपींसः दोनों के बीच दक्षिणी चीन सागर में विवाद है. चीन और फिलिपींस में स्कारबोरो और स्प्रेटली आइलैंड को लेकर विवाद है. चीन इन्हें अपना हिस्सा मानता है. जबकि, फिलिपींस का कहना है कि ये दोनों उसके हिस्से हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में चीन के जहाजों ने फिलिपींस के दो जहाजों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









