
जमीन से जुड़े आरोपों के बीच RSS एक्टिव, भैयाजी जोशी को मिल सकती है राम मंदिर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी
AajTak
अयोध्या में जारी राम मंदिर निर्माण को लेकर अब राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ खुद एक्टिव हो गया है. हाल ही में ट्रस्ट पर जमीन खरीद के मामले में गड़बड़ी के आरोप लगे थे, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि RSS अब मंदिर निर्माण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी में बदलाव कर सकता है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जारी राम मंदिर के निर्माण पर हर किसी की नज़र है. हाल ही में जमीन खरीद से जुड़े विवाद के कारण राम मंदिर ट्रस्ट पर काफी सवाल खड़े हुए थे. इन तमाम आरोपों के बीच अब राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (RSS) सक्रिय हुआ है, माना जा रहा है कि जल्द ही मंदिर निर्माण की देखरेख के जिम्मे को बदला जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व में RSS के सहकार्यवाह रहे भैयाजी जोशी को अब मंदिर निर्माण प्रोजेक्ट के देखरेख की जिम्मेदारी दी जा सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











